आज शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में भारत के पहले 3डी-मुद्रित डाकघर भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह शहर हमेशा भारत की एक नई तस्वीर पेश करता है। इस 3डी-प्रिंट डाकघर भवन की जो नई तस्वीर आपने देखी, वही आज भारत की भावना है।
उन्होंने आगे कहा कि यही वह भावना है जिसके साथ भारत आज प्रगति कर रहा है। यह सब इसलिए संभव है क्योंकि देश के पास एक ऐसा नेतृत्व है जो निर्णायक है और उसे हमारे लोगों की क्षमताओं पर भरोसा है। पिछले नौ वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने कई नई प्रौद्योगिकियां विकसित की हैं। उसी भावना के तहत साइट पर 3डी-प्रिंटेड इमारत का निर्माण एक महान पहल है।